आगरा, फरवरी 22 -- सिकंदरा क्षेत्र की ईडब्ल्यूएस सेक्टर-15 बी निवासी वृद्धा आशा देवी ने अपने पुत्र को साजिशन करोड़ों की साइबर ठगी में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की एक महिला और उसके साथियों ने एनजीओ के नाम पर प्रधानमंत्री योजना का लाभ दिलाने व नौकरी लगाने का झांसा देकर उनके पुत्र पवन सिंह के आधार व पैन कार्ड बनवाकर अपने कब्जे में ले लिए। खाता खुलवाकर करोड़ों का लेन-देन कर दिया। प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपियों ने पवन का बैंक खाता खुलवाया और धानो डेयरी पर नौकरी दिलाने का लालच दिया। इस दौरान उससे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। मोबाइल सिम लेकर ओटीपी हासिल किए जाते रहे। बाद में दिल्ली, केरल और ओडिशा पुलिस साइबर फ्रॉड मामलों में पूछताछ के लिए घर पहुंची। घर पर पुलिस को देख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.