गोंडा, फरवरी 1 -- कटरा बाजार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव के पास कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत विक्षत अवस्था मिला है। शव इतनी बुरी तरीके से कुचल गया है जिससे इसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि गोडवा के प्रधान राजेश तिवारी ने शनिवार सुबह सूचना दी कि उनकी ग्रामसभा में करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर एक व्यक्ति का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने अगल बगल के गांव से संपर्क कर शव के बारे में जानकारी की लेकिन कोई भी बता नहीं पाया। स्थानीय लोगों की मदद से शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.