बोकारो, दिसम्बर 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार खत्री मोहल्ला निवासी कृष्णा प्रसाद जायसवाल के अविवाहित पुत्र पवन कुमार जायसवाल(38वर्ष) का निधन सोमवार को तड़के 4 बजे इलाज के दौरान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स रांची में हो गया। बीते रविवार 14 दिसंबर को ठंड लगने के बाद उसे पेटरवार के संत उपेल हॉस्पिटल पेटरवार में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे रविवार को ही रिम्स रांची में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उसने सोमवार तड़के 4:00 बजे अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ठंड लगने की वजह से उसे लगातार उल्टी (वोमेटिंग) हो रही थी और उसका ब्रेन हैमरेज कर गया था। अविवाहित पुत्र की मौत की खबर सुनकर उसके माता-पिता सहित पूरा परिवार शोक की लहर में डूब गया। गौर...