नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने एक आरोप लगा है। आरोपी है कि आरोपी बेहोशी की हालत में पीड़ित को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। खेड़ी गांव निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर की रात उसके भाई मनीष कुमार के मोबाइल पर गांव भनौता निवासी निक्की और देव का फोन आया। कुछ ही देर में निक्की, देव और उनके साथ आए अन्य लोग बाइक और दो गाड़ियों में सवार होकर पीड़ित के घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी आरोपी हथियार और रॉड लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने मनीष घर से खींचकर बाहर निकाला। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर बाद पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल पर बताया कि मनीष गंभीर रूप से घायल अवस्था में वैदपुरा स्थित एक स्कूल के सा...