हरदोई, जनवरी 5 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के लोधी गांव निवासी आकाश सिंह के साथ अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, 21 दिसंबर की रात वह गांव के सरकारी स्कूल के तालाब के पास बैठा था। तभी आरोपियों ने तमंचा सटाकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि युवक को रास्ते में और बालामऊ क्षेत्र में ले जाकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। प्रकरण में लालपुर गांव निवासी धीरेन्द्र सिंह, अरुण सिंह बालामऊ गांव निवासी आमिर और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...