बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- खुर्जा। नगर के मंदिर मार्ग स्थित ओम ट्रामा सेंटर के संचालक डा. दिनेशपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 33 वर्षीय महिला ने किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को जानकारी हुई। वहीं दूसरी तरफ एक मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय युवक ने भी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उनके अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि जब दोनों को अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत नाजुक थी, लेकिन अब दोनों की हालत में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...