गोंडा, सितम्बर 29 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरा निवासी चंचल साहू ने थाने पर तहरीर दिया है। इसके मुताबिक सोमवार सुबह 08:00 बजे वह गांव दिवाकर पांडेय के साथ बहादुरा चौराहे के पास जा रहा था। रास्ते में पूर्व में हुई कहासुनी के विवाद को लेकर मधवापुर के अमन सिंह ने दोनों को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़, डण्डे से मारा-पीटा। साथ ही धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.