गोपालगंज, फरवरी 6 -- उचकागांव। एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लगभग आधा दर्जन युवकों से विदेश भेजने के नाम पर करीब पौने 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में दो आरोपितों के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ितों में लुहसी नवका टोला गांव के चंदन महतो, दुर्गेश कुमार सिंह, अरुण कुमार शर्मा, त्रिलोकपुर गांव के विशाल कुमार, पप्पू कुमार, आशुतोष कुमार सिंह तथा थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव निवासी गुड्डू राम शामिल हैं। सभी युवक बेहतर भविष्य के लिए विदेश जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आरोपितों ने उनसे रुपये लेकर जाली टूरिस्ट वीजा थमा दिया और बड़ी रकम की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर आरोपितों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित चंदन महतो के आवेदन पर कप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.