फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- पलवल। आपसी रंजिश के चलते हथियारों से लैस हमलावरों ने कार सवार तीन लोगों के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मुंडकटी थाना पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट, मारपीट और लूटपाट सहित कई धाराओं के तहत 11 नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, सीहा गांव निवासी दीपक ने शिकायत में बताया कि नौ दिसंबर को वह अपनी कार में खटेला गांव से सीहा गांव जा रहे थे। कार में उनके साथ राहुल और दीपक भी सवार थे। मर्सेली गांव के पास स्थित शराब ठेके से थोड़ा आगे पहुंचने पर सामने से आई एक बिना नंबर प्लेट की गाड़ी ने उनकी कार में जानबूझकर टक्कर मार दी। इसी दौरान, पीछे से एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने भी उनकी कार को टक्कर मारी। हमलावर उसका फोन, गाड़ी की चाबी, पर्स, जिसमें ...