बरेली, मार्च 25 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। टोल प्लाजा के पास कच्चे रास्ते से निकल रही कार पर सवार युवकों से टोल प्लाजा कर्मियों का विवाद हो गया। टोल कर्मियों ने युवकों से मारपीट की। घटना के एक माह बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। शेखर सागर कार से साथी अभिषेक एवं संजय सिंह के साथ गत 26 फरवरी को फतेहगंज पश्चिमी के टोल प्लाजा के पास कच्चे रास्ते से निकल रहे थे। कार को टोल कर्मियों ने रोका। पिता का आरोप है कि फर्जी टोल कर्मी अवैध वसूली करते हुए शेखर से 360 रुपए देने को कह रहे थे। शेखर ने उनकी पिता से बात कराने की कोशिश की। आरोप है कि टोलकर्मी शेखर और उनके साथियों से मारपीट करने लगे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवकों के वीडियो बनाने पर कर्मियों ने साथियों को बुला लिया। जान से मारने की धमकी देकर हमला बोल दिया। वीडियो डिलीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.