रुद्रपुर, दिसम्बर 8 -- रुद्रपुर। पुराने विवाद को लेकर युवकों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप निवासी गौतम पुत्र लाल राम ने बताया कि शनिवार रात वह अपने दोस्तों सुमित, रितिक, सचिन व नरेन्द्र के साथ दक्ष चौराहे से घर लौट रहा था। खेड़ा पहुंचते ही रामू, शुभम, दीपेश, मनोज, अंकित व विक्रम तमंचा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों व रॉड से मारपीट की और गौतम के सिर पर वार किया। इसके बाद घर पर पहुंचकर गेट तोड़ने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...