बलिया, दिसम्बर 6 -- बैरिया (बलिया)। कस्बा के दाही के डेरा में आयी एक बारात में शामिल लोगों को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुबहड़ थाना क्षेत्र के ओझवलिया निवासी दिलिप ने पुलिस को बताया है कि लड़की पक्ष के आंगन में गुरहथी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच जानकारी हुई की जनवासे में बारातियों के साथ मारपीट हो रही है। सूचना पाकर जनवासा में पहुंचकर झगड़ा छुड़ाने लगा तो बैरिया कुछ युवक मुझे ही मारने लगे। हमलावरों की संख्या अधिक थी लिहाजा लड़की वाले के घर के तरफ भागा। वहां भी पिछा करते हुए सचिन वर्मा, मनीष वर्मा, राहुल यादव तथा चार-पांच अज्ञात ने घेर लिया और लाठी-डंडा और धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया। लड़की पक्ष की महिलाओं ने जान बचायी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...