उन्नाव, दिसम्बर 1 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के जिरिकपुर मजरा तन्नागाड़ा गांव के रहने वाले सूर्या ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मदारनगर गांव में सैलून चलाता है। सोमवार शाम चार युवक दुकान पर पहुंचे और तुरन्त बाल काटने की जिद करने लगे। जब उसने उनकी बारी आने को कहा तो गाली गलौज और तोड़फोड़ की। युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...