कन्नौज, फरवरी 6 -- कन्नौज। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से किसी बात को लेकर युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने मारपीट कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर सिपाही को बचाया। सिपाही ने सदर कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। बिजनौर जिले के थाना स्योहारा के अमानतपुर गल्ला खेड़ी राजा का ताजपुर के रहने वाले सौरभ कुमार पुलिस लाइन में तैनात हैं। अरक्षी होने के साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे शिवाजी नगर स्थित एक पुस्तकालय में अध्यन कर रहे थे, तभी प्रांशु नाम का युवक शोर मचाने लगा। इसपर उसने शोर मचाने से मना किया। इस पर उसने अपने चार दोस्तों को मौके पर बुला लिया और उनकी पिटाई कर दी।आरोप है कि इस दौरान उसने जान से मारने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.