नैनीताल, फरवरी 5 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में रोपवे के समीप कुछ युवकों ने एक युवक से मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर चालानी कार्रवाई की है। एसएसआई मोहम्मद युनूस ने बताया कि रॉयल होटल कंपाउंड निवासी मोहसिन खान ने दी तहरीर में कहा कि गुरुवार दोपहर वह अपने मित्र के साथ रोपवे के पास सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट कर रहे युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां दोनों पक्षों के लोगों का जमावड़ा लग गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसएसआई युनूस ने बताया कि चार्टन लॉज निवासी आसिफ और आरिफ का पुलिस एक्ट में चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...