बागपत, अप्रैल 22 -- भड़ल गांव में तीन-चार युवकों ने एक घर में घुसकर परिवार के लोगों को गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की गई। वहीं जम्मू कश्मीर में कपड़े की दुकान कर रहे दो बेटो को भी फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मामले की ऑडियो एवं वीडियो पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। भड़ल गांव निवासी सफीक ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके दो बेटे जम्मू कश्मीर में कपड़े की दुकान करते है। वहीं पास में ही गांव के युवक भी कपड़े की दुकान करते है उसी बात से वे उनके बेटो से रंजिश रखते है। रविवार शाम गांव का ही एक युवक अपने साथ तीन चार युवक लेकर उनके घर में घुस कर गाली गलोच करने लगे। उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी बदतमीजी करने लगे। शोर सुनकर आए ग्रामीणों को देख वे लोग वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.