रुद्रपुर, दिसम्बर 8 -- किच्छा, संवाददाता। पुलिस ने दो युवकों से मारपीट करने के आरोप में छह युवकों पर केस दर्ज किया है। सलीम पुत्र रफीक अहमद निवासी वार्ड 6 नई बस्ती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते शनिवार रात्रि 10 बजे उसका 15 वर्षीय पुत्र मो. उबैश अपने मित्र अरमान पुत्र शकील सैफी के साथ बडी टंकी मार्केट निकट पुराना अस्पताल किच्छा के पास मोमो खाने के लिए गया था। मो. उबैश ने कुछ दिन पहले नया आई-फोन खरीदा था। वहां पर सचिन व विमल नाम के युवक अपने पांच- छह साथियों के साथ आये और उबैश से फोन मांगते हुए उसकी जेब में हाथ डालने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उबैश के सर पर लोहे की रॉड से वार किया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बावजूद आरोपियों ने उबैश को ईंटो से पीटा और अरमान के साथ भी मारपीट की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.