अमरोहा, दिसम्बर 19 -- गजरौला। युवकों के दो गुटों के बीच गुरुवार रात विवाद के बाद मारपीट हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। शहर में रेलवे स्टेशन रोड पर गुरुवार रात युवकों के दो गुट फास्ट फूड के ठेले पर चाऊमीन व बर्गर खा रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी, हंगामा खड़ा हो गया। जमा हुए लोगों ने दोनों गुटों के युवाओं को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। युवाओं का एक गुट बस्ती व दूसरा रेलवे स्टेशन कालोनी का बताया जा रहा है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...