हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी। गौलापार में बीते दिनों पहले तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मारते हुए दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खेड़ा गौलापार निवासी जव्वाद अहमद पुत्र अब्दुल कददस ने रोहित माहेश्वरी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जव्वाद का कहना है कि उनका खेड़ा गौलापार में रोस्टोरेंट है। 16 फरवरी की रात करीब पौने 11 बजे उनकी कार रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी थी। तभी रोहित नाम का व्यक्ति अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो को तेजी चलाते हुए आया और उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में रेस्टोरेंट का सिक्योरिटी गार्ड को घायल हो गया। अगले दिन आरोपी चालक रोहित अपने 8-10 साथियों को लेकर रेस्टोरेंट पहुंचा और धमकी दी। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मु...