सासाराम, फरवरी 21 -- सासाराम, नगर संवाददाता। मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने मारपीट मामले में पिता-पुत्र और दो भाईयों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पांचों गिरफ्तार यूपी के रहने वाले हैं। जो यहां कैटरिंग का काम करने आये थे। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने शनिवार को बताया कि महिला बटालियन के पास हुई मारपीट में घायल चाय दुकानदार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें वाराणसी निवासी पिता-पुत्र और जौनपुर के दो भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताते हैं कि चारों कैटरिंग का काम करने यूपी से आये थे। चाय दुकानदार का पैसा बाकी था। पैसा मांगने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले में वाराणसी के लक्सा थाना के गोदवलिया निवासी अजय गुप्ता व उसके पुत्र आदित्य गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.