नई दिल्ली, मई 5 -- पाकिस्तान से बड़े इमाम ने भारत के साथ युद्ध को लेकर मुसलमानों से खास अपील की है। खबर है कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से पाकिस्तान का साथ नहीं देने की अपील की है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों मुल्कों में रिश्ते फिर तल्ख हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामाबाद की लाल मस्जिद में इमाम अब्दुल अजीज गाजी ने आरोप लगाए हैं कि किसी और देश से ज्यादा पाकिस्तान में मुसलमानों के साथ अत्याचार हो रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि इमाम उन लोगों से हाथ उठाने के लिए कहते हैं, जो युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान का समर्थन करना चाहते हैं। इसपर बहुत कम लोगों की तरफ से हाथ उठाए जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.