चतरा, अगस्त 5 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में हो रही लगातार बारिश ने एक ओर जहां मक्का की खेती को बरबाद कर दिया, वहीं दूसरी ओर इस बारिश से धान के पैदावार अच्छी होने की संभावना किसानों ने जताई है। किसानों का कहना हैकि इस वर्ष बारिश ने धान के उपज को बेहतर कर दिया है। मक्का न होने से निराश किसान अब धान पर विश्वास जताया है। किसान धान की रोपाई में दिन भी खेतों में पसीना बहा रहे हैं। सुबह से देर शाम तक धान रोपाई हो रही है। किसान जितना जल्दी चाह रहे हैं कि उनके खेतों में धान की रोपाई हो जाय। अधिकतर खेत पानी से लबालबल भरे हुए है। उसके बाद भी प्रत्येक दिन बारिश हो ही जा रही है। जिस कारण किसानों को खेतों से पानी निकालना पड़ रहा है। अधिक पानी होने पर मेढ़ को काटकर कुछ पानी को बहा दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं और पुरुष मिलकर खेतों में उतरकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.