बरेली, अगस्त 6 -- भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को महानगर कमेटी ने 'हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्य योजना बैठक की। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि 12 अगस्त तक हर मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरों, शहीदों और देश सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के घरों का दौरा कर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। दुर्विजय शाक्य ने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकालकर, सगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.