भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनातनी को लेकर शनिवार को मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा ने अस्पताल के सभी विभागाध्यक्षों से संग बैठक की। अस्पताल अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनते हैं तो अस्पताल में 150 बेड रिजर्व कर दिए जाएंगे। साथ ही जीवन रक्षक दवाओं व उपकरणों को पर्याप्त मात्रा में स्टाक किया जाएगा। साथ ही बैठक में तय किया गया कि युद्ध में घायलों के इलाज के लिए सर्जरी समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल गठित किया गया। ऑक्सीजन के लिए जहां एक प्लांट संचालित मिला तो वहीं दो एलपीएम व 300 एलपीएम के एक-एक पीएसए ऑक्सीजन प्लांट को भी आपातकाल में इस्तेमाल किया जाएगा। इस बैठक में एचओडी मेडिसिन डॉ. अविलेश कुमार, एचओडी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.