सोची, अक्टूबर 3 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोची में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब में अपने संबोधन के दौरान अमेरिका और यूरोप की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिमी देशों के नेताओं पर "युद्ध का डर" फैलाने और अपनी घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने का आरोप लगाया। पुतिन ने दावा किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में नाटो देश पहले से ही सीधे तौर पर शामिल हैं और रूसी सेना "रणनीतिक पहल बनाए रखते हुए आत्मविश्वास से आगे बढ़ रही है।" उन्होंने कहा कि यूरोप के शासक अपने घरेलू मुद्दों को नजरअंदाज कर जनता में दहशत पैदा कर रहे हैं।अमेरिका के साथ संबंधों पर क्या बोले पुतिन? पुतिन ने कहा, "हमारे देशों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं। वैश्विक मुद्दों पर हमारे विचार टकराते हैं, जो कि इतने बड़े देशों के लिए स्वाभाविक है। लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि इन मतभेदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.