बेगुसराय, फरवरी 14 -- बीहट, निज संवाददाता। 28 फरवरी को बेगूसराय जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर जिला का पूरा प्रशासकीय महकमा अलर्ट मोड में है। डीएम, एसपी समेत जिला के अन्य अधिकारी लगातार असुरारी स्थित बियाडा परिसर का जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार की शाम डीएम तथा एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने समृद्धि यात्रा को लेकर की जा रही तैयारी का अवलोकन किया। हेलीपैड से लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा होने वाली समीक्षा बैठक व जनसंवाद स्थल के लिए जमीन को चिह्नित कर जमीन के समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय असुरारी के समीप स्थित बियाडा की जमीन का समतलीकरण से लेकर पूरे मैदान की साफ-सफाई की जा रही है। बरौनी अंचल अमीन के द्वारा मंच, हेलीपैड, स्टॉल के लिए नजरी नक्शा बना दिया गया है और नजरी नक्शा के आलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.