नई दिल्ली, मई 26 -- Yuzvendra Chahal: अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सोमवार को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच में नहीं खेले। वह लगातार दूसरे मैच में बाहर रहे। पीबीकेएस का हिस्सा चहल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी मैदान पर नहीं उतरे थे। चहल ऊंगली की चोट से जूझ रहे हैं। चहल प्लेऑफ तक फिट हो पाएंगे या नहीं, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उनके प्लेआफ में खेलने की पूरी उम्मीद है। पंजाब ने चहल को पिछले साल मेगा ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था। वह आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा , ''उनकी ऊंगली में चोट है लेकिन वह प्लेआफ तक फिट हो जाएंगे।'' चहल की गैर मौजूदगी में हरप्रीत बरार पीबीकेएस के मुख्य स्पिनर रहे। बता दें कि लीग चरण मंगलवार (27...