नई दिल्ली, अगस्त 1 -- क्रिकेटर युजवेंद्र चहल धनश्री वर्मा से अलग हो चुके हैं। उनके करीबी ही जानते हैं कि तलाक की वजह क्या थी। अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि दिक्कतें काफी समय से थीं लेकिन वे दोनों सोशल मीडिया पर सब ठीक होने का दिखावा कर रहे थे। उन्होंने ये भी हिंट दी कि शायद उनका और धनश्री का स्वभाव नहीं मिलता था। दोनों एक-दूसरे को समय भी नहीं दे पा रहे थे। चहल ने अपने रेड फ्लैग्स भी बताए।कई दिनों तक किया दिखावा युजवेंद्र चहल राज शमानी के पॉडकास्ट में थे। वहां उनसे पूछा गया कि आपको प्यार हुआ। खूबसूरत लव स्टोरी थी। लोग आपको पसंद करते थे और अचानक एक दिन खबर आती है कि आप लोग अलग हो रहे हैं। कहां गड़बड़ हुई? इस पर युजवेंद्र ने जवाब दिया, 'काफी दिनों से चल रहा था। हमने तय किया कि जब तक हो नहीं जाता लोगों को नहीं दिखाएंगे क्योंकि क्या पता...