बोकारो, फरवरी 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। रांची के एक अस्पताल में विगत 8 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे प्रखंड के कोह पंचायत के बुढ़न गोडा गांव निवासी युगेश्वर रजवार ने जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत होने से उसकी दो बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया और बच्चियां बेसहारा हो गई। जानकारी अनुसार प्रखंड के कोह पंचायत के बुढन गोड़ा गांव निवासी नकुल रजवार का पुत्र युगेश्वर रजवार (48 वर्ष) बीते 26 जनवरी को बेंगलुरु में एक फ्लेट में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। युगेश्वर लगभग एक वर्ष पहले काम करने बेंगलुरु गया था और वहीं पर बन रहे फ्लैट के अंडरग्राउंड जमीन में लगभग 20 फीट नीचे गिरने से माथा फट गया था एवं गर्दन टूट गया है। वह परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था, जो गंभीर रूप से घायल होकर बेड पर पड़ा हुआ था। गंभीररूप ...