प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारत विकास परिषद मंगलम शाखा की ओर से राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की स्मृति में संगोष्ठी का आयोजन सिविल लाइंस स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सरस्वती पत्रिका के संपादक व साहित्यकार रविनंदन सिंह ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त सर्वधर्म समभाव के पक्षधर रचनाकार व युगीन चेतना के संवाहक हैं। उनकी रचनाधर्मिता का फलक बहुत व्यापक है। छायावाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नई कविता और साठोत्तरी कविता के समानांतर तक उनका लेखन अनवरत जारी रहा। राष्ट्रकवि की कविताओं का मूल स्वर राष्ट्र गौरव, राष्ट्र निर्माण, स्वदेशी जागरण, समाज सुधार और नारी गरिमा पर केंद्रित रहा। विशिष्ट अतिथि डॉ. ओपी गुप्ता ने मैथिली शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.