रांची, जनवरी 27 -- रांची। स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती के नामकुम में केंद्रीय कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंशुल शरण ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संविधान को अपनाने की स्मृति में मनाया जाता है। यह ऐतिहासिक घटना औपनिवेशिक शासन के अंत और लोकतांत्रिक मूल्यों द्वारा निर्देशित एक नए, संप्रभु गणराज्य के उदय का प्रतीक थी। इस मौके पर स्कूलों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में पूर्व डीआइजी संजय रंजन सिंह, आकांक्षा नायर, आरपीएफ के पूर्व आईजी रवींद्र वर्मा, ममता वर्मा, युगांतर भारती प्रयोगशाला के सभी सदस्य व अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.