शामली, जनवरी 26 -- लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा युगल क्राउन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 18 संस्थाओं की कुल 24 टीमों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। देर रात्रि शहर के करनाल रोड पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने किया। उन्होने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं अनुशासन, भाईचारे एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। इस प्रतियोगिता में नगर की 18 संस्थाओं की कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं, जो आयोजन की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है। टूर्नामेंट के मैच कॉर्डिनेटर की भूमिका क्लब अध्यक्ष गौरव मित्तल द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में 24 टीमों को चार ग्रुपकृए, बीसी एवं डीमें विभाजित किया गया है। ग्रुप ए की टीमें ग्रुप बी से तथा ग्रुप ...