गिरडीह, फरवरी 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। तमिलनाडु के सेलम में 27 फरवरी से 01 मार्च तक आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गिरिडीह जिला कुश्ती संघ के महासचिव युगलकिशोर महतो को झारखंड अंडर-15 कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है। महतो ने बताया कि वे झारखंड राज्य के लिए लगातार कोच का भूमिका निभाते रहे हैं और झारखंड कुश्ती टीम में उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बताया कि झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय कोच बबलू कुमार का भी योगदान इसमें सराहनीय रहा है। बताया कि मेरा प्रयास रहेगा कि प्रतियोगिता में झारखंड कुश्ती टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करे। इधर अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड कुश्ती टीम के कोच बनाने पर गिरिडीह जिला संघ के उपाध्यक्ष नारायण कुमार महतो, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार महत...