रामपुर, जनवरी 4 -- मनरेगा में नए वित्तीय वर्ष 2026-27 से युक्त धारा पोर्टल पर काम शुरू होने जा रहा है। इस पोर्टल पर काम की लोकेशन नक्शे के माध्यम से दर्ज होगी। जिससे काम के दोहराव की संभावना खत्म हो जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि एक ही काम का बार-बार पैसा निकालने या फर्जी तरीके से भुगतान करने की प्रक्रिया पर लगाम लगेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इससे धरातल पर काम होता नजर आएगा। जिले के छह ब्लाक में 680 ग्राम पंचायते हैं। इनमें करीब 1.5 लाख सक्रिय मजदूरों के माध्यम से मनरेगा नया नाम वीबी-जी-राम-जी के तहत कार्य कराया जा रहा है। अक्सर ऐसी शिकायतें सामने आती थीं कि धरातल पर काम का दोहराव किया जा रहा है। तालाब सौंदर्यीकरण, कुओं का जीर्णोद्धार और नाला खुदाई जैसे आदि कामों पर पुराने काम को नया दर्शाकर पैसा निकाला जा रहा था तो जो काम पूर्व में ह...