बागपत, जनवरी 8 -- बागपत। मनरेगा यानि वीबी-जी-राम-जी में नए वित्तीय वर्ष 2026-27 से युक्त धारा पोर्टल पर काम शुरू होने जा रहा है। इस पोर्टल पर काम की लोकेशन नक्शे के माध्यम से दर्ज होगी। जिससे काम के दोहराव की संभावना खत्म हो जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि एक ही काम का बार-बार पैसा निकालने या फर्जी तरीके से भुगतान करने की प्रक्रिया पर लगाम लगेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इससे धरातल पर काम होता नजर आएगा। जिले के छह ब्लाक में 244 ग्राम पंचायते हैं। इनमें करीब चार हजार सक्रिय मजदूरों के माध्यम से मनरेगा नया नाम वीबी-जी-राम-जी के तहत कार्य कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...