जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से कॉलेज में संचालित नवाचार एवं स्टार्टअप गतिविधियों का किया प्रर्दशन चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना में आईआईसी रीजनल मीट का हुआ आयोजन मेहन्दीया, एक संवाददाता। शिक्षा मंत्रालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल एवं एआईसीटीई के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पटना में आईआईसी रीजनल मीट का आयोजन किया गया। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, अरवल ने आईआईसी सदस्य संस्थान के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया। कॉलेज की ओर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रो. नेहा कौशिक और जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर मनीष बिभु ने संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। कॉलेज के तीन छात्र युक्ति इनोवेशन चैलेंज 2025 के रीजनल मूल्यांकन दौर में शामिल हुए, जिन्हें उनके नवोन्मेषी स्टार्ट...