सुल्तानपुर, दिसम्बर 24 -- सुलतानपुर। प्रभु यीशू की याद में मनाए जाने वाले 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस के अवसर पर होने वाली प्रार्थना सभा को मनाने के लिए ईसाई समाज की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इस दौरान शहर में मौजूद मिशनरी अस्पताल को भव्य रुप से सजाया गया। इसके अलावा अंदर मौजूद चर्च को भी प्रार्थना सभा के लिए तैयार किया गया। क्रिश्मस पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल पहल शुरू हो गई है। इसके अलावा मिशनरी स्कूलों में भी पर्व को मनाने के लिए पार्टियां शुरू कर दी गई हैं। सजावट के लिए एक से छह फीट तक के क्रिश्मस ट्री और सेंट क्लाज के ड्रेस बाजारों में उपलब्ध हैं। मिशनरी अस्पताल में कार्यक्रम की तैयारी कर पूरे अस्पताल परिसर को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया। मान्यता है कि ईसा मसीह के जन्म दिन के रुप में क्रिस्मस पर्व मनाया जाता ह...