कटिहार, दिसम्बर 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में क्रिसमस का पावन पर्व गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर जिले के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ, जहां ईसाई समुदाय के श्रद्धालुओं ने शांति, प्रेम और मानवता की कामना की। आधी रात से ही गिरजाघरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और हैप्पी क्रिसमस की शुभकामनाओं से माहौल सराबोर हो गया। शहर के प्रमुख चर्चों को आकर्षक सतरंगी लाइटिंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाते गिरजाघर न केवल ईसाई समुदाय, बल्कि अन्य धर्मों के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करते नजर आए। चर्च परिसर में सजावट, क्रिसमस ट्री और सितारों की रोशनी ने पर्व की खुशी को और खास बना दिया। रोमन कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के अवसर पर विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.