नोएडा, अगस्त 18 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर और कृषि मशीनों को तैयार करने का संयंत्र लगेगा। इसके लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा कंपनी को सेक्टर-10 में 190 एकड़ भूमि देने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। प्राधिकरण ने सोमवार को इसके लिए एलओआई भी जारी कर दिया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों को सोमवार को लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) सौंपा गया। साथ ही, कंपनी का प्रस्ताव प्रदेश शासन को भेज दिया है। कंपनी को सेक्टर-10 में जमीन दिखा दी गई है, जिस पर सहमति बन गई है। कंपनी को 190 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी। कंपनी दो चरणों में करीब छह हजार करोड़ का निवेश करेगी। पहला चरण दो वर्ष में पूरा होगा। एस्कॉर्ट्स कुबोटा कंपनी ट्रैक्टर और कृषि मशीनों का निर्माण करती है। यह शहर में ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.