जहानाबाद, जुलाई 4 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले के अली नगर पाली में मुहर्रम की आठवीं को अलम का जुलूस निकाला गया। शुक्रवार की अहले सुबह इमामबाड़ा अली नगर पाली में मज़लिस का आयोजन हुआ, जिसमें सैयद सलमान हुसैन ने मर्सिया खानी पेश की उसके बाद लोग मातम करते हुए ज़नानी इमामबाड़े पहुंचकर इमाम हुसैन के छोटे भाई हजरत अब्बास का अलम निकाला। अलम का जुलूस ज़नानी इमामबाड़े से निकलकर गांव का गश्त करते हुए इमामबाड़े पहुंचा। अलम गश्त के दौरान अकीदत मंदो द्वारा सीना ज़नी (मातम) और नौहा किया गया। बड़ी संख्या में अकीदत मंदो की भीड़ अलम के जुलूस में मौजूद थी। मालूम हो कि कर्बला के जंग में हुसैन के भाई हजरत अब्बास जिन्हें यजी़दी फौज के द्वारा दोनों हाथों को काट दिया गया था। बताया जाता है कि इमाम हुसैन के काफिले में सबसे ज्यादा जंग के माहिर और ताकतवर हजरत अब्बास थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.