दरभंगा, सितम्बर 23 -- दरभंगा/घनश्यामपुर, हिटी। शुभ मुहूर्त में सोमवार को कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र शुरू हो गया। या देवी सर्वभूतेषु... के मंत्र से दसों दिशाएं गूंजने लगी हैं। चारों ओर बज रहे भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है। सुबह से ही लोग स्नान कर मां दुर्गा की आराधना में जुट गए। पूजा स्थलों, मंदिरों और घरों से दुर्गा सप्तशती के मंत्र गूंजने लगे। पहले दिन लोगों ने देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की। अलसुबह से ही लोग फूल, विल्व पत्र, दुर्वा, तुलसी दल, केले के पत्ते, आम्र पल्लव तथा पूजन सामग्री इकट्ठा करने में व्यस्त दिखे। गृहणियां घर-आंगन की सफाई, गाय के गोबर से लीपने, अरिपन बनाने, पार्थिव शिवलिंग बनाने, पूजा के बर्तनों की सफाई, नैवेद्य, पुष्प हार, दीप-बाती, फलाहार आदि बनाने में व्यस्त दिखीं। अधिकतर लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.