रुडकी, दिसम्बर 9 -- लक्सर सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सोमवार देर रात लक्सर चीनी मिल गेट पर स्थित यार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गन्ना लेकर आए किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाईं। उन्होंने मिल प्रबंधन को पेयजल कूलरों की संख्या बढ़ाने तथा एक अतिरिक्त यार्ड विकसित करने के निर्देश दिए। सोमवार रात लगभग 11 बजे अध्यक्ष अनुराग चौधरी डायरेक्टर अमित चौधरी, नवनीत चौहान और रजत चौधरी के साथ चीनी मिल परिसर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर यार्ड में उनकी आवश्यकताओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद अध्यक्ष ने बताया कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसानों की सुविधा के लिए जिन व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए थे, उनमें से अधिकतर सही स्थिति में मिलीं। यार्ड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.