रांची, अप्रैल 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। ब्रह्मनाद आर्ट एंड सोल फाउंडेशन की ओर से श्यामली कॉलोनी स्थित इस्पात क्लब में संगीत मंच सजाया गया। इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत का आनंद श्रोताओं ने लिया। शास्त्रीय संगीत संध्या की शुरुआत रांची की रश्मि तिवारी के गौर सारंग बंदिश से हुई। उन्होंने ने भजन भी पेश किया। जिसमें, तबले पर उनके साथ कुणाल दुबे तथा हारमोनियम पर डॉ मनीष कुमार थे। संगीत संध्या की दूसरी पेशकश कोलकाता की रूपाश्री भट्टाचार्य द्वारा हारमोनियम पर राग हमीर के साथ हुई। ठुमरी याद पिया की आए... पेश किया तो सभी ने तालियों से अपने आनंद को बयां किया। तबले पर संगत कोलकाता के ही विख्यात तबला वादक विश्वजीत पाल द्वारा की गई। अगली प्रस्तुति खड़गपुर की नबोनीता मंडल द्वारा राग मारू बेहाग की दी गई। साथ ही इनके द्वारा माज खमाज में ठुमरी भी पेश की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.