अररिया, फरवरी 23 -- जोकीहाट (ए.सं)। रमजान के चौथे रोजे के मौके पर प्रखंड के पथराबाड़ी गांव में मरहूम हाफिज महबूब आलम के योमे वफात पर रविवार को कुरआनखानी आयोजित की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग व उलेमाओं ने मरहूम की मगफिरत के लिए दुआएं मांगी गईं। दर असल हाफिज महबूब आलम का इंतकाल 21 फरवरी 2025 को हुआ था। वह 12 वर्षों से अधिक समय तक दिल्ली के मोती मस्जिद, कनॉट प्लेस में इमामत की। अपनी इमामत और अखलाक के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। वह अपने मेहमाननवाजी और नेकदिली के याद किए जाते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...