पीलीभीत, जनवरी 6 -- बीसलपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह की जयंती पर उनका नमन और स्मरण किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यकाल और श्री राम मंदिर को लेकर किए गए त्याग को याद किया गया। विधायक विवेक वर्मा के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया गया। पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह जैसे त्यागी नेता आज के समय पर मिलना मुश्किल है। उन्होंने राम मंदिर के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी को त्याग दिया। पूरा जीवन उन्होंने राम मंदिर व समाज के लिए समर्पित कर दिया। हम सभी को बाबू कल्याण सिंह के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर विधायक विवेक वर्मा, परदेशी, राजवीर सिंह, शरदपाल सिंह, हजारी लाल वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...