बेगुसराय, फरवरी 13 -- सिमरिया धाम। दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के मुचकुंद वाचनालय में शुक्रवार को पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद राय की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिनकर स्मृति विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि बद्री प्रसाद राय एक सहज व सरल व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। मौके पर विश्वम्भर सिंह, शंभु प्रसाद सिंह, संजीव फिरोज, कृष्ण नंदन कुमार पिंकू, रामनाथ सिंह, राजेन्द्र राय आदि ने विचार रखे। लक्ष्मणदेव कुमार, विनोद बिहारी, राजेन्द्र राय नेताजी, प्रदीप कुमार, अमरदीप सुमन, प्रियव्रत कुमार, अजीत कुमार, गोपाल कुमार, गीता राय, विष्णुदेव राय, सुनील कुमार राय, मनीष कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...