रांची, जनवरी 10 -- 14वीं पुण्यतिथि : रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड आंदोलनकारी, विचारक व न्यायविद जस्टिस एलपीएन शाहदेव की 14वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनायी गई। सूचना भवन के सामने जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य की राजनीति, समाज और आंदोलन की सभी धाराएं एक साथ नजर आईं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू सहित राज्य के तमाम वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आंदोलनकारी दिनभर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे या अपना श्रद्धांजलि संदेश भेजा। कार्यक्रम की शुरुआत जस्टिस शाहदेव के परिवार द्वारा श्रद्धांजलि से हुई। उनकी ज्येष्ठ पुत्री संगीता सिंह, दामाद रतन कुमार, कृति सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.