बेगुसराय, फरवरी 19 -- बखरी। नगर के मक्खाचक स्थित कुर्मी धर्मशाला में महान वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नीरज राय ने शिवाजी महाराज के जीवन, उनके पराक्रम तथा स्वराज्य की स्थापना में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। मौके पर लालबाबू राय, अभिनय राय, राजा राय, अभिषेक राय, राजेश राय, राकेश राय, मनीष कुमार, दीपक पटेल, सत्यम कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...