रांची, जून 5 -- रांची, संवाददाता। झारखंड की सबसे वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन से झारखंड के चिकित्सा क्षेत्र शोकाकुल है। डॉ शोभा ने अपने 85 साल के जीवनकाल में करीब 60 साल तक स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा की। उन्होंने अपने करियर में 40 हजार से अधिक महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके अलावा कई जटिल समस्याओं से भी महिला रोगियों को निजात दिलाई। उनकी सबसे बड़ी खासियत थी कि हर स्थिति में वह हर दिन दो घंटे किताबें पढ़ने में लगाती थीं। उनका मानना था कि पढ़ाई से ही खुद को अपडेट रखा जा सकता है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत कई राजनेताओं और चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है। वर्तमान में राज्य की कई प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा की छात्रा रही हैं। वह रिम्स में काफी समय तक एचओडी थीं। बीमार...