बिजनौर, दिसम्बर 2 -- याद-ए-ख़लील ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में रामपुर टांडा और देहरादून के बीच मुकाबला खेला गया। मंगलवार को हिन्दू इंटर कॉलेज के निकट स्थित मैदान पर नगीना फुटबॉल क्लब नगीना के तत्वावधान में आयोजित याद-ए-ख़लील नाम से चल रहे ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन देहरादून व रामपुर टांडा के बीच मैच खेला गया, जिसमें देहरादून ने रामपुर टांडा को 4-1 से पराजित किया। रेफरी सुभाष कपूर उर्फ़ पप्पी तथा लाइनमैन आरिफ मुल्तानी व गोहर निसार तथा कमैंन्ट्रेटर आज़म मुल्तानी व इरफ़ान अंसारी थे। साथ ही रामपुर टांडा के कप्तान रेहमा व देहरादून के कप्तान आदर्श रहे। इस मौके पर राकेश कर्णवाल,ज़ाहिद अंसारी, अब्दुल वहाब मुल्तानी, शेख़ नौशाद परवेज़,निसार मुल्तानी,मोहसिन चांद, जब्बार मुल्तानी, शाकिर उस्मानी, अहमद मीरसाब, अब्दुल हमीद, जहांगीर खलीफा, लाल...